फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bahabalapur gaanv ke logon ne tahaseel parisar mein kiya pradarshan

बहबलपुर गांव के लोगों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Tue, 10 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahabalapur gaanv ke logon ne tahaseel parisar mein kiya pradarshan
तहसील परिसर में विरोध- प्रदर्शन करते बहबलपुर गांव के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के बहबलपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भूमाफिया ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। लेखपाल साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बहबलपुर गांव के कई लोग तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। यहां विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ साल पहले भू माफिया ने घनश्यामदास हजेला की 11 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। अब यह लोग ग्राम समाज की जमीन पर लेखपाल की सांठगांठ से कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन पर ग्रामीण 50-60 सालों से अपने जानवर बांधते हैं। घूरा भी डालते हैं। भूमाफिया पुलिस बल को साथ में लाकर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से कब्जे रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान शरद भुर्जी, हरीराम, विजयपाल, रामप्रताप, नेकसे, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र, राकेश कुमार, पंचमलाल, उमा देवी, श्रीनिवास, रामनिवास, सुभाष राम सिंह, रामाधार, मैकूलाल व अनिल कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed