{"_id":"5eebac878ebc3e42c50a7358","slug":"baccho-ko-vidhyalay-se-jode-kannauj-news-knp5662736150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का काम करें शिक्षक: एडी बेसिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने का काम करें शिक्षक: एडी बेसिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। लर्निंग असेसमेंट वेबीनॉर की कार्यशाला में एडी बेसिक कानपुर केसी भारती ने शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए। कार्यशाला में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। एडी बेसिक ने कहा कि जो बच्चे किसी कारण से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके अभिभावकों से वार्ता कर बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने दीक्षा एप के बारे में भी जानकारी दी। डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक विद्यालय के बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करें।
दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल पर चल रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण देखकर सीखने के लिए उन्हें प्रेरित करें। इसके अलावा वेबीनॉर को बीएसए केके ओझा, बीईओ सुनील दुबे व कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि आगामी कार्यशालाओं में शिक्षकों को स्कूल लीडरशिप, आईसीटी का शिक्षा में उपयोग, आर्ट एंड क्राफ्ट व पपेट मेकिंग की जानकारी दी जाएगी। वेबिनॉर में सुमित गुप्ता, अजित दिवाकर, दीप्ती दुबे, प्रदीप राजपूत, अमित श्रीवास्तव, सरिता गौतम, शैली मिश्रा, लक्ष्मी देवी, मंजू पाल, संतराम, राजपाल सिंह, अरूणेश चतुर्वेदी, बृजपाल भदौरिया, रंजना सिंह व स्नेहलता आदि शिक्षक शामिल हुए।
तकनीक का प्रयोग कर शिक्षक बने टेक्नोसेवी
मिशन शिक्षण संवाद के तहत आयोजित सात दिवसीय ऑनलाइन आईसीटी कार्यशाला के छठवें दिन शिक्षकों ने तकनीक के गुर सीखकर बच्चों के आईडी कार्ड, आकर्षक वीडियो तैयार करना सीखा। गुरूवार को जौनपुर के शिक्षक शिवम सिंह ने काइन मास्टर एप के माध्यम से आकर्षक वीडिया मेकिंग, एडिटिंग, वीडियों में टैक्स्ट लिखना, एनिमेशन लगाना जैसी तकनीक सीखी। उसके बाद शिक्षकों ने विद्यालय के बच्चों के आईकार्ड तैयार किए। प्रोफेशनल विजुअल डिजाइनर सिद्धार्थ शर्मा ने सिनेमैटोग्राफी व योगा के विषय में जानकारी दी। शिक्षक अनिल शुक्ला ने क्यूआर कोड स्कैन करने के विषय में शिक्षकों को बताया। कार्यशाला में शिक्षिका पूजा पांडेय, आशीष कुमार मिश्रा, सुमित गुप्ता ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर आशुतोष दुबे, सुमनलता यादव, सरिता गौतम, शिवांगी गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।