फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baarish se aaloo, matar aur tamaatar ko nukasaan, uchhal sakate sabjiyon ke daam

बारिश से आलू, मटर और टमाटर को नुकसान, उछल सकते सब्जियों के दाम

Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
baarish se aaloo, matar aur tamaatar ko nukasaan, uchhal sakate sabjiyon ke daam
आलू के खेत में भरा पानी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बुधवार रात शुरू हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही फसलों पर सीधा असर पड़ा है। टमाटर, आलू, मटर, बैंगन, चना, गोभी सहित फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते मार्केट में सब्जियों के दामों में भारी उछाल आएगा। कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि किसी भी फसल में पानी भर गया है तो तत्काल निकासी का प्रबंध करें। पानी भरा होने से गेहूं के पीला पड़ने की संभावना है। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

दिसंबर व जनवरी माह में किसान बारिश को लेकर सबसे अधिक परेशान हुए हैं। बुधवार रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। रबी के मौसम की प्रमुख फसलों पर सीधा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि सर्दी के मौसम में हुई बारिश ने फसलों पर कहर बरपाया है। इतनी बारिश तो बरसात के मौसम में नहीं हुई है। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार ने कहा कि इस बरसात से लगभग सभी फसलों को सीधा नुकसान है। बारिश सबसे अधिक सब्जियों पर प्रभाव डालेगी। टमाटर, मटर, आलू, बैंगन, गोभी सहित कई फसलों को नुकसान होगा। इससे सब्जियों के दामों में कुछ दिन में भारी उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दलहन में चना, अरहर, तिलहन में सरसों, राई की फसल को नुकसान है। यह सभी फसलें इस समय फूल पर हैं। बारिश से इनका फूल गिरेगा और कई रोग लगेंगे। फसलों के बचाव के लिए किसान फिलहाल मौसम खुलने का इंतजार करें। मौसम खुलने के बाद ही दवाओं का छिड़काव करें। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह किसी भी खेत में पानी न भरने नहीं दें। अगर पानी यदि भरा हुआ है तो उसको तत्काल निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed