फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Avoid red water from hand pump

हैंडपंप के लाल पानी से करें परहेज

Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Avoid red water from hand pump
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण के लिए ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई। इसमें जगह-जगह पानी एकत्रित न होने देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हैंडपंप से निकलने वाले लाल पानी से भी परहेज करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए शनिवार को आयोजित बैठक में संयुक्त बीडीओ संजय दोहरे ने बताया कि गांव में खड़ी झाड़ियों की कटाई कराई जाए। गलियों में गड्ढों में पानी जमा न होने दें। गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं और उनके लार्वा से लोग फैलता है। तालग्राम सीएचसी के बीसीपीएम हुकुम सिंह ने बताया कि सीएचसी में दवाई उपलब्ध है, उसे मंगाकर नालियों में छिड़काव कराया जाए। इस मौके पर एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, प्रधान निर्मल कुमार, कौशलेंद्र पटेल, राम निवास राजपूत, राजेश कुमार, रामचंद्र, रविभान, पूजा सिंह, शिवांगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
घर-घर देंगे दस्तक, रोगों से बचाव की देंगे जानकारी
तालग्राम। बारिश के बाद फैलने वाले संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अक्तूबर से विशेष अभियान शुरू होगा। एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घरों पर दस्तक देकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। तालग्राम ब्लाूक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में कार्यरत 295 आशा और 10 संगिनी के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान में लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर दस्तक देकर संक्रामक रोगों से बचाव के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। अभियान में स्वास्थ विभाग के साथ, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई, पशुपालन, महिला कल्याण, बाल विकास विभाग समेत 11 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed