फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to kill worker in bran plant, son filed report against owner and manager

चोकर प्लांट में श्रमिक की हत्या का प्रयास, बेटे ने मालिक और मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill worker in bran plant, son filed report against owner and manager
कन्नौज। चोकर प्लांट में श्रमिक को मशीन में धक्का देकर मार डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस दौरान श्रमिक का एक हाथ धड़ से अलग हो गया। बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मलिकापुर निवासी सुभाष चंद्र फतुआपुर स्थित चोकर प्लांट में मजदूरी करते हैं। 12 सितंबर को मशीन से हाथ कट गया। कानपुर में इलाज हो रहा है। शुक्रवार को बेटे बलराम ने प्लांट मैनेजर आकिल अब्दाल (निवासी सकेस स्टेट, दर्शनपुर्वा, कानपुर नगर), प्लांट मालिक रोहित शारदा और चंद्रजीत यादव के खिलाफ पिता की हत्या करने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पिता जिम्मेदारी से काम कर रहे थे। इसके बाद भी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता को मरने के लिए मशीन में धक्का दे दिया। इससे उनका हाथ कट गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed