{"_id":"68fa72ca790f0ad2a205392b","slug":"attacked-the-commission-agent-and-stole-five-lakh-rupees-from-the-box-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139088-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आढ़ती पर हमला कर गोलक से पार किए पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आढ़ती पर हमला कर गोलक से पार किए पांच लाख
विज्ञापन
खड़िनी। धान खरीद कर रहे आढ़ती पर कुछ लोगों ने गुरुवार को लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद गोलक में पांच लाख रुपये भी निकाल लिए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
कस्बे निवासी अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी बॉस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। शाम 6.30 बजे धान की खरीद कर रहा था। तभी सौरिख के ग्राम गुलरिया निवासी 20 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे बचने के लिए वह घर के अंदर घुस गया। तब इन लोगों ने आढ़त में तोड़फोड़ कर गोलक में रखे पांच लाख रुपये निकाल लिए और चले गए। आढ़ती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सौरिख थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।