{"_id":"6817b1f50716979700081a59","slug":"attack-on-pradhan-representative-in-dispute-of-model-shop-land-kannauj-news-c-214-1-knj1008-129592-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: माडल शॉप जमीन के विवाद में प्रधान प्रतिनिधि पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: माडल शॉप जमीन के विवाद में प्रधान प्रतिनिधि पर हमला
विज्ञापन
तालग्राम। अन्नपूर्णा माडल शॉप की जमीन के विवाद में निमंत्रण से लौट रहे प्रधान प्रतिनिधि पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर मोबाइल, सोने की जंजीर व 14 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने रविवार को मामले की जांच शुरु की है।
क्षेत्र के अचनकापुर निवासी विश्वनाथ ने बताया कि असेह पंचायत की प्रधान निशा देवी के प्रतिनिधि हैं। शनिवार शाम सात बजे तालग्राम से दावत खाकर लौट रहे थे। गांव की एक दुकान पर खड़े होकर पान मसाला खरीदने लगे। तभी गांव के चार लोग आए और कहने लगे कि अन्नपूर्णा माडल शॉप के लिए जो पैमाइश कराई है वह जगह मेरी है।
उसने जब ग्राम समाज की जमीन बताई तो एकराय होकर लोहे की राड से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे सिर कंधे में गंभीर चोट आई। पीड़ित ने मोबाइल, सोने की जंजीर व जेब में रखे 14 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है।