{"_id":"1cb59a3e42a0bfd70c60510da280b2a3","slug":"asp-raging-like-dirt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख एएसपी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख एएसपी भड़के
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध समीक्षा बैठक में निरीक्षण के दौरान सिपाहियों की बैरक में गंदगी मिलने से एएसपी ने पुलिस कर्मियों की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य, वार्षिक निरीक्षण के दौरान गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे। इस दौरान मालखाना प्रभारी रामसुमेर से उन्होंने दस्तावेजों को दिखाने को कहा। दस्तावेजों का रख-रखाव ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सिपाहियों की बैरकों का निरीक्षण किया।
यहां पर भी उन्हें काफी गंदगी दिखाई दी। बैरकों में रोशनी के समुचित प्रबंध नहीं थे। समीक्षा बैठक में वर्ष 15 की 80 विवेचनाएं उनको लंबित मिली। विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर उन्होंने मौजूद कई दरोगाओं को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में सभी का निस्तारण करने को कहा।
इसी तरह वर्ष 16 में दर्ज हुए मुकदमों में 50 विवेचनाएं लंबित मिलीं। कई मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की जानकारी ली। कोतवाल संतोष व्यास को निर्देश देकर सभी घटनाओं का खुलासा करने को कहा। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी राजा सिंह परिहार, दरोगा तारकनाथ मौजूद थे।