फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ASHA workers stage a protest at Tirwa CHC.

Kannauj News: आशा कार्यकर्ताओं का तिर्वा सीएचसी पर धरना

Mon, 05 Jan 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers stage a protest at Tirwa CHC.
तिर्वा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। सुबह शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तीन बजे तक चलता रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी। तब तक वे काम बंद कर आंदोलन जारी रखेंगी।
विज्ञापन



आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर कार्य कर रही हैं पर इसके बावजूद उन्हें आज तक नियमित मानदेय नहीं दिया गया। वर्तमान में केवल प्रोत्साहन राशि के सहारे काम कराया जा रहा है वह भी समय पर नहीं मिलती। कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में बिना तय मानदेय के परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और कम से कम 25 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए। साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई गई। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष कांती देवी, अमिता, सरिता, अतरश्री, ममता, प्रेमापाल, बेबी निशाद आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed