फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Asha workers and Sangini made aware, distributed measures

आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी ने किया जागरूक, बांटे उपाय

Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Asha workers and Sangini made aware, distributed measures
तालग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनसंख्या नियंत्रण पखवारा शुरू किया गया। आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्थायी और अस्थायी तरीके अपनाने के लिए घर-घर जाकर जागरूक किया।
विज्ञापन

आशा संगिनी मीना बेगम ने अपने गांव में महिलाओं को एकत्रित कर जनसंख्या नियंत्रण के बारे में विस्तार से समझाया। महिलाओं को दवा और अन्य संसाधनों का वितरण किया। दो बच्चों से अधिक वाले दंपती को नसबंदी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिला को नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये, पुरुष को नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये, अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर महिला को 150 रुपये प्रोत्साहन के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह सुमनलता, मालादेवी, आशा कांतीदेवी, सुनीता देवी, रजनी, लक्ष्मी, सोनी, अमिता पटेल, राधादेवी, ज्योति, विनीता, गीता, संगीता ने अपने अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। बीसीपीएम ( ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) शमसाद अली ने बताया कि अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed