{"_id":"7e89c9d7affd0d02020a7c5cb48c8996","slug":"as-soon-as-the-bank-closed-branches-were-announce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनाउंस होते ही बैंक शाखाएं हो गईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनाउंस होते ही बैंक शाखाएं हो गईं बंद
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो पक्षों के बीच हुए बवाल को लेकर स्कूल,
विज्ञापन
कॉलेज ही नहीं बैंक शाखाएं भी बंद कर दी गईं। लेनदेन नहीं हुआ, जिससे लोगों
को काफी परेशानी हुई। पालिका परिषद क्षेत्र (शहर के अंदर) में करीब दो
दर्जन बैंक शाखाएं हैं। शुक्रवार को यह शाखाएं भी बंद करा दी गईं। लेनदेन
अचानक ठप कर दिया गया और बैंक ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।
कुछ ग्राहकों का बैंक संबंधी काम हो पाए, तो कुछ ऐसे ही परेशान हो गए। कुछेक शाखाओं के अचानक बंद करने से ग्राहकों व बैंककर्मियों के बीच आपाधापी भी मच गई। चौथा शनिवार होने से 24 अक्तूबर को पूरे जिले की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। रविवार को अवकाश है। सोमवार को ही शाखाएं खोली जाएंगी।
इससे पहले बुधवार व गुरुवार को दो दिन बैंक शाखाएं नहीं खुली थीं। रामनवमी व दशहरा आदि का अवकाश था। त्योहार की वजह से अवकाश रहने से बैंक ग्राहकों को दिक्कतें हुईं। वहीं तिर्वा क्रासिंग के आसपास व तिर्वा रोड पर बनी बैंक शाखाओं में काम हुआ।
नए नियम के मुताबिक अब महीने के दूसरे व अंतिम शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जो महीने के दो या तीन शनिवार बचते हैं, उनमें पूरे दिन काम होता है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक शनिवार को बैंकों में काम होता था। इस बाबत एलडीएम एके मिश्र का कहना है कि शुक्रवार को बैंक शाखाएं खोली गई थीं।
दोपहर एक बजे एनाउंस हुआ कि कर्फ्यू प्रभावी है, इसलिए शाखाएं बंद करनी पड़ीं। उन्होंने अफसरों से संपर्क किया तो शहर की सभी शाखाएं बंद करने का निर्देश मिला। ज्ञात हो कि त्योहार में बैंकों में भीड़ उमड़ रही है।