{"_id":"583097f54f1c1b5c568fdf6c","slug":"aryavart-gramin-bank-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ताहपुर की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक की लापरवाही के चलते बीमार को तीन दिनों से भुगतान न होने के कारण ग्राहकों ने हंगामा किया। शनिवार की सुबह शाखा प्रबंधक ने कुछ लोगों को विथड्राल फार्म देकर अंदर कर लिया। जबकि गदोरा निवासी बीमार हरिश्चंद्र अपनी पत्नी राजेश्वरी और भाई समरपाल के साथ रुपये निकालने पहुंचा तो गेट न खुलने के कारण गेट पर ही बैठ गया।
विज्ञापन
इसी बीच चांदापुर गांव निवासी जयदेवी अपनी पति मुलायम सिंह के उपचार के लिए रुपये निकालने पहुंची। तो उसे भी पैसा नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर बाहर खड़े ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक व बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शिवनाथ सिंह, रामरतन, वीरेंद्र प्रदीप, रघुनंदन स्नेहलता, मधु देवी, जीवालाल, राजेश आदि ने बताया कि अगर ग्रामीण बैंक ने अपनी लापरवाही नहीं सुधारी तो वह डीएम से शिकायत करेंगे। ताहपुर शाखा प्रबंधक आर्यावर्त के उमाकांत ने बताया कि बैंक आफ इंडिया कम कैश मिल रहा है। हालांकि सभी को रुपये दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विड्राल फार्म को लेकर ग्रामीण आर्यावर्त अमोलर में हंगामा
अमोलर। क्षेत्र के बैंकों में पुराने नोट बंदी के चलते फले ही नोट जमा करने वालों की भीड़ कम हुई हो लेकिन नोट निकालने वालों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण निकासी फार्मों के लिए मारा मारी मची हुई है। विथड्राल फार्म कम होने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। बाद में शाखा प्रबंधक ने सभी से फार्म लेकर क्रमबद्ध तरीके से वितरित कराया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जैसे ही अमोलर की ग्रामीण आर्यावर्त ग्रामीण शाखा खुली। बैंक से पैसा निकालने के लिए लोगों ने विथड्राल फार्म की छीना झपटी शुरू कर दी। इस दौरान फार्म न मिल पाने पर कई लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक की व्यवस्था गड़बड़ाती देख शाखा प्रबंधक ने लोगों को लाइन में लगाया। फिर फार्मों का वितरण कराया। शाखा प्रबंधक दीपचंद्र ने बताया कि पैसा कम मिलने की वजह से रोजाना ऐसी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों से अधिक नोट की मांग की है। बुजुर्गों को एक-एक फार्म उपलब्ध कराया। इसके बाद भी लंबे समय तक लाइन लगी रही।