फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arunachal liquor recovered from unclaimed truck

लावारिस ट्रक से बरामद हुई अरुणाचल की शराब

Tue, 17 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arunachal liquor recovered from unclaimed truck
सदर तहसील गेट के निकट खड़ा शराब लदा ट्रक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। अरुणाचल की शराब लादकर जा रहे ट्रक के चक्के जाम हो गए। चालक और परिचालक ने ट्रक को तहसील गेट के सामने लावारिस हालत में छोड़ दिया। यह भाग गए। ट्रक से 1500 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। चालक-हेल्पर के बारे में जानकारी की जा रही है। ट्रक चंदौली का है। ट्रक व शराब को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आबकारी निरीक्षक सदर रणविजय सिंह ने ट्रक को सीज कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सदर तहसील के सामने एक ट्रक खड़ा देखा गया। सुबह करीब नौ बजे तहसील व जीटी रोड से निकलने वाले लोगों को दिक्कत होने लगी। इस पर सरायमीरा चौकी पुलिस ने ट्रक के चालक को खोजने का प्रयास किया। कोई नहीं मिला। ट्रक के अंदर पड़े तिरपाल को उठाकर देखा तो उसमें अरुणाचल प्रदेश की शराब मिली। इस पर क्रेजी रेमियो विहस्की लिखा था। सूचना पर आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह और अमित निरंजन टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस व आबकारी टीम ने शराब को सील कर कोतवाली में रखवाया। बाद में पुलिस ने ट्रक को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया। पिछले पहिये जाम होने के कारण वह नहीं बढ़ सका। बाद में क्रेन मंगाकर ट्रक को कोतवाली ले जाया गया। आबकारी निरीक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। निरीक्षक ने बताया कि चालक अरुणाचल प्रदेश से शराब और उसके साथ चावल लादकर आया था। चावल कहीं पर उतार दिया। इसके बाद वह शराब को ढककर ले जा रहा था। ट्रक चंदौली जनपद का है। संभावना है कि शराब को बिहार ले जाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed