{"_id":"6acfd3497f49cf278a00d9e8","slug":"ar-cooperative-issued-instructions-to-make-fertilizer-available-at-the-prescribed-rate-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157776-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एआर कोआपरेटिव ने निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एआर कोआपरेटिव ने निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
तिर्वा। किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए बुधवार को एआर कोआपरेटिव उदय शंकर ने एडीसीओ सुभाष चंद्र यादव के साथ समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
तिर्वा बी-पैक्स, उमर्दा, बलनपुर, उमर्दा और बस्ता सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया। एआर कोआपरेटिव ने किसानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमानुसार उर्वरक खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में फास्फेटिक उर्वरक और यूरिया उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान समितियों पर मौजूद किसानों ने अधिकारियों को बताया कि अधिकतम सर्वर की समस्या से समय से खाद नहीं मिल पा रही है। निरीक्षण के दौरान सर्वर डाउन होने के कारण कुछ देर तक उर्वरक वितरण बाधित हो गया। बाद में सर्वर ठीक होने पर बिक्री फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई।अधिकारियों ने समिति सचिवों को निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित दर पर बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने की हिदायत भी दी गई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।