फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   apanee paravaah nahin, saimpal lene mein jute hain

अपनी परवाह नहीं, सैंपल लेने में जुटे हैं

Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
apanee paravaah nahin, saimpal lene mein jute hain
मेडिकल कालेज की माइक्रो बायोलॉजी टीम। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कोरोना संक्रमित मरीज का नाम सुनते ही लोग खौफ से दूर भागने लगते हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज की टीम अपनी परवाह किए बिना सैंपल लेने में जुटी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज की माइक्रो बायोलॉजी टीम अभी तक 360 कोरोना संदिग्ध के सैंपल ले चुकी है। इनमें कुछ सैंपल पॉजिटिव निकले। माइक्रो बायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव त्रिपाठी बताते हैं कि उनकी टीम ने अभी तक 360 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं। टीम के सदस्य बिना छुट्टी के लगातार काम कर रहे हैं। लैब टेकभनीशियन की जिम्मेदारी सबसे अधिक होती है। वह सैंपल लेकर जांच के लिए भेजते हैं। जांच के पहले सिर्फ संदिग्ध मानकर सैंपल लेते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी टीम घबराती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार पीपी किट पहनकर सैंपल लिया जाता है। डॉ. त्रिपाठी संजीव ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टेकभनीशियन को क्वारंटीन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed