फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Annapurna mother drew crowds in Bhandara

मां अन्नपूर्णा के भंडारे में उमड़ी भीड़

Mon, 26 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 26 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Annapurna mother drew crowds in Bhandara

कस्बे के सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी के दरबार में

विज्ञापन
वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मां की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। भंडारे में कई जिलों से सैकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं ने आकर भंडारे का प्रसाद चखा।

कस्बे में मां अन्नपूर्णा भोग भंडारा समिति द्वारा प्रतिदिन भोग का कार्यक्रम चलता है। वर्ष में एक बार वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। वार्षिक भंडारे में तिर्वा के अलावा कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया व इटावा जिलों से भारी तादात में श्रद्धालु आकर भंडारे में प्रतिभाग करते हैं।

रविवार की सुबह दस बजे समिति के अध्यक्ष देवानंद तिवारी, रमेश शुक्ला, बृजेश शुक्ला, डा. केके शुक्ला, कृष्णचंद्र शुक्ला, सागर सिंह यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, इंजीनियर रामशंकर लाल सहित कई श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग अर्पित किया।

इसके बाद मंदिर परिसर में ही भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। देर शाम तक चले भंडारे में कस्बे के व्यवसायियों के अलावा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने परिवार समेत मां का प्रसाद चखा। मां के दर्शन कर मनौतिया भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed