फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anmol, Vandana and Shivani get cycles

Kannauj News: अनमोल, वंदना व शिवानी को मिली साइकिल

Tue, 11 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 11 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anmol, Vandana and Shivani get cycles
कन्नौज। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया प्रथम में वार्षिक उत्सव मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। कक्षा पांच के छात्र अनमोल रावत प्रथम, वंदना द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक रेनू कमल ने तीनों छात्र-छात्राओं को साइकिल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कक्षा चार में पीयूष प्रथम, सूरज द्वितीय, सोनाक्षी तृतीय, कक्षा तीन में बांके बिहारी प्रथम, अंस प्रताप द्वितीय, गुंजन तृतीय स्थान पर आए। कक्षा दो में दिव्यांशू प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, सुहानी तृतीय और कक्षा एक में हर्ष प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, अर्पित दुबे तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो दिए गए। विद्यालय में साफ-सफाई का ध्यान रखने वाले बालकिशन को साइकिल दी गई।
विज्ञापन

बच्चों को स्वादिष्ट भोजन बना कर देने वाली रसोइयों को साड़ियां व मोबाइल दिए गए। इस दौरान बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बच्चों से कहा कि कोई बड़ा होकर आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनेगा। वह खुद प्राथमिक स्कूल से पढ़ कर बीएसए बने हैं। कार्यक्रम का संचालन जागृति मिश्रा ने किया। इस दौरान बीईओ महेश शर्मा, सुमन, जसवीर, लोकेंद्र, सौरभ, पूजा, शर्मिला, अंजली वर्मा व प्रियंका पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed