फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anganwadi workers demonstrated in the Collectorate

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated in the Collectorate
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने और नियमानुसार मानदेय में वृद्धि करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में राशन और पोषाहार वितरण प्रणाली में कई लोगों को शामिल किए जाने से व्यवस्था में दिक्कत हो रही है। आए दिन मारपीट और राशन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। आंगनबाड़ी से ऑनलाइन काम लिया जाता है। फोन नहीं दिए गए हैं। वह निजी फोन से काम कर रही हैं। इसे रीचार्ज करने की धनराशि कई माह से नहीं मिली है। महंगाई चरम पर है। इस दशा में वह डाटा लें या आटा खरीदें।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि समस्याओं से विभाग की शर्तों को पूरा करना संभव नहीं हो रहा है। विभाग दबाव बनाकर काम ले रहा है। देश को पोलियो मुक्त का तमगा दिलाने वाली आंगनबाड़ी परेशान हैं। कोरोना काल में घर-घर जाकर सर्वे समेत अन्य विभागीय काम करवाने के बाद भी अतिरिक्त कुछ नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने काम का पैसा नहीं दिया है। जीवन भर विभाग के लिए जान जोखिम में डाल कर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त किया जा रहा है। इसके बदले कुछ भी नहीं दिया जा रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त करने में पेंशन या एकमुश्त धनराशि की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा, मुन्नी राठौर, रानी मिश्रा, नीलम तिवारी, आशिया, सीमा वर्मा, सुशीला, सीमा, किरन, संगीता, सहाना समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed