फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   anganwadi

फरिकापुर में वजन मशीन खराब मिली, जताई नाराजगी

Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
anganwadi
फरिकापुर में वजन मशीन खराब होने की जानकारी लेते जिला पोषण विशेषज्ञ डॉ. अंकित। - फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। जिला पोषण विशेषज्ञ ने जलालाबाद इलाके के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटे जा रहे सूखे खाद्यान्न की जानकारी ली। सारे केंद्रों पर वितरण होता मिला। दो केंद्रों पर वजन मशीन खराब मिली। इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पोषण विशेषज्ञ डॉ. अंकित ने फरिकापुर गांव में संचालित तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले फरिकापुर का हाल देखा। यहां सूखे खाद्यान्न का वितरण होता मिला। यहां लाभार्थी महिलाओं व बच्चों को दूध व घी के पैकेट के साथ 750 ग्राम दाल वितरित की गई। वहीं, तीन से छह वर्ष आयु तक के बच्चों को दूध के पैकेट दिए गए। लाभार्थियों को केंद्रों पर बुलाकर सामान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला पोषण विशेषज्ञ डॉ. अंकित ने दूध, घी व दाल की उपलब्धता जांची। इसके बाद तीनों केंद्रों पर बच्चों के वजन के लिए केंद्र पर उपलब्ध मशीनों की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभाष नंदिनी व विमला ने बताया कि उनके केंद्रों पर वजन मशीन काफी दिन से खराब है। ऐसे में दूसरे केंद्र की मशीन से बच्चों का वजन किया जाता है। फरिकापुर द्वितीय केंद्र की मशीन सही मिली। जिला पोषण विशेषज्ञ ने वजन मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाष नंदिनी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की नेहा ने दाल उपलब्ध कराकर स्वयं मौजूद रहकर वितरण कराया। बताया कि सितंबर की रिपोर्ट के आधार पर शासन से सामान मिला था। उसी के आधार पर दूध, घी व दाल का वितरण किया गया है। तीनों केंद्रों पर करीब तीन सौ लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया। दूध, घी व दाल लेने के लिए केंद्रों पर बिना मास्क के महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। जिला पोषण विशेषज्ञ डॉ. अंकित के समझाने पर महिलाओं और पुरुषों ने मास्क लगाकर सूखा राशन लिया। इस मौके पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा स्वयं सहायता समूह की शांति, नेहा, सहायिका मधु कुमारी व मीना कनौजिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed