फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An hour-long clash in Mkrndnagr

मकरंदनगर में एक घंटे तक चला टकराव

Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
An hour-long clash in Mkrndnagr
गुरुवार को बवाल में मारे गए महेश का शव घर पर न लाने देने की जानकारी
विज्ञापन
मिलते ही मकरंदनगर तिराहे पर सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने जीटी रोड हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंच गए और जब पुलिस ने जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ईंट-पत्थर चलने लगे।

इस दौरान गुस्साए लोगों ने अफसरों के वाहनों को भी निशाना बनाया। कई अफसरों के ईंट-पत्थर लगे तो जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को काफी दूर तक खदेड़ा। इस दौरान खफा लोगों को समझाने पहुंचे सपाइयों की भी प्रदर्शनकारी भीड़ से भिड़ंत हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।

इस बीच कई खफा उपद्रवियों ने मकरंदनगर-कन्नौज रोड की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुरसी, खोखानुमा दुकान के पटरे तोड़ने शुरू कर दिए। इस बीच समझाने पहुंचे सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व उनके समर्थकों से भी प्रदर्शनकारी भीड़ का टकराव हो गया। इस पर दोनों तरफ से एक-दूसरे को डंडे व गुम्मे लेकर खदेड़ा गया।

इस दौरान जमकर पथराव हुआ और जिसे मौका मिला उसी ने एक-दूसरे को डंडों से पीटा। एक वाहन के शीशे भी चकनाचूर कर दिए गए। हालात को बेकाबू देख वाहनों को बाईपास पर रुकवाकर जीटी रोड पर आवागमन बंद करा दिया गया और रोडवेज बसों को भी सरायमीरा में बस स्टैंड पर भी खड़ा करा दिया गया।

इस दौरान कई बसों को बाईपास के जरिए निकाला गया। सपा नेता नवाब सिंह ने बताया कि भीड़ को गुमराह करके दंगाई मकरंदनगर सब्जी मंडी रोड किनारे स्थित पूरी मार्केट में आग लगाना चाहते थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो विवाद शुरू कर दिया, जिस पर उन्होंने समर्थकों के साथ उपद्रवियों से मोर्चा लिया और उन्हें खदेड़कर दुकानों को जलने से बचाया।

उधर, मकरंदनगर में बवाल बढ़ता देखकर पुलिस व पीएसी के साथ ही बीएसएफ को सबसे पहले मकरंदनगर बुलाया गया। डीआईजी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति परखी। करीब एक घंटे तक जीटी रोड और तिराहे पर तांडव चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed