फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Amrit Bharat Station scheme's pace is slow in the district

Kannauj News: अमृत भारत स्टेशन योजना की जिले में रफ्तार सुस्त

Fri, 22 Aug 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Station scheme's pace is slow in the district
कन्नौज। केंद्र सरकार की बहुद्देशीय अमृत भारत स्टेशन योजना जिले में गति नहीं पकड़ रही है। पीएम गतिशक्ति के तहत जिले में कन्नौज और गुरसहायगंज स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। कन्नौज स्टेशन पर तो 11 जनवरी से काम बंद है। वहीं गुरसहायगंज में अभी दो-तीन माह लग सकते हैं। कन्नौज स्टेशन पर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। उधर, पीएम गतिशक्ति के अधिकारी अभी तक दूसरी कार्यदायी संस्था को नियुक्त नहीं कर पाए हैं। इत्रनगरी के रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। 11 जनवरी को कमजोर शटरिंग की वजह से लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 26 मजदूर घायल हो गए थे। इस हादसे के बार रेलवे मंत्रालय ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्यदायी संस्था आशुतोष इंटरप्राइजेज देवरिया को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। आठ माह बीतने के बाद भी अभी पीएम गतिशक्ति दूसरी कंपनी को नियुक्त नहीं कर पाई है। इस कारण जीर्णोद्धार का काम अधर में है। स्टेशन परिसर में ढांचा खड़ा है। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के पीआरओ धर्मेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पीएम गतिशक्ति ने इसके लिए टेंडर निकाले थे। पहले वाली कार्यदायी संस्था के भुगतान अभी भी रुके हुए हैं और उसने जुर्माना भी जमा नहीं किया है। 13.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेशन के लिए जल्द ही दूसरी कार्यदायी संस्था को नियुक्त किया जाएगा और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत द्वितीय चरण में इसका काम पूरा कराया जाएगा। गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का दो माह में पूरा हो जाएगा निर्माण
विज्ञापन



अमृत भारत स्टेशन योजना से रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली जा रही है। गुरसहायगंज रेलवे पर 8.86 करोड़ रुपये से प्रतीक्षालय, टिकट घर, स्टेशन मास्टर कक्ष, शौचालय, टीसी कक्ष, रेलवे स्टेशन पर टिनशेड, फुट ओवर ब्रिज, प्लेट फार्म पर टाइल्स लगवाने आदि का काम कर कायाकल्प किया जाना है। पिछले साल अक्तूबर में रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। 10 माह में रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय, टिकट घर, स्टेशन मास्टर कक्ष, शौचालय, टीसी कक्ष, रेलवे स्टेशन पर टिनशेड बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज की सीढि़यां तैयार हो रही है। साथ ही इलेक्ट्रिक, दीवार की ओर जाली, फर्श का कार्य तेजी से हो रहा है, जो दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दो माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद रेलवे बोर्ड की ओर से तिथि निर्धारित होते ही शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed