फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Alumni made nests on World Sparrow Day

Kannauj News: विश्व गौरैया दिवस पर पूर्व छात्रों ने बनाया घोंसला

Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Alumni made nests on World Sparrow Day
तिर्वा। कब्जे स्थित प्राथमिक विद्यालय में विश्व गौरैया दिवस के पूर्व बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने घोंसले बनाकर पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए बताया कि बदलते पर्यावरण और शहरीकरण के कारण पक्षियों की संख्या लगातार घट रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को पक्षियों के महत्व, उनके भोजन और सुरक्षित आवास की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने पुराने लकड़ी के टुकड़ों, नारियल के खोल और कार्ड बोर्ड की मदद से घोंसले तैयार किए, जिन्हें स्कूल परिसर और आसपास के पेड़ों पर लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने न केवल घोंसले बनाए, बल्कि अपने घरों और मोहल्लों में भी पक्षियों के लिए जल व दाना रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। इस प्रयास से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने जीव-जंतुओं के संरक्षण का महत्व समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed