फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav file nomination from Kannauj Lok Sabha seat on Thursday

LS Elections : सस्पेंस खत्म... आज कन्नौज से ताल ठोकेंगे अखिलेश यादव, 12 बजे नामांकन में संग रहेगा यादव कुनबा

Thu, 25 Apr 2024 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव से ही कन्नौज से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav file nomination from Kannauj Lok Sabha seat on Thursday
कन्नौज लोकसभा सीट पर लड़ेंगे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Akhilesh Yadav Contest From Kannauj: कन्नौज की सियासी सरगर्मियों के बीच सपा (Samajwadi Party) ने कन्नौज से प्रत्याशी बदल दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं यहां से चुनाव लड़ेंगे। दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर दोपहर में संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने करीब 24 घंटे पहले ही इस खबर की जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचा दी थी कि कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप का टिकट कट सकता है और सपा मुखिया ही यहां से मैदान में उतरेंगे। जिस पर अब मुहर लग गई है। 
विज्ञापन

 

सपा के गढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट कन्नौज से लगातार अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की स्थानीय सपा नेता मांग कर रहे थे। लंबे समय से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ने का आश्वासन भी देते आ रहे थे। इस बीच सोमवार को सपा ने कन्नौज से अखिलेश के यादव के भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह (Tej Pratap Singh) को टिकट दे दिया था।


इसके बाद से भाजपा ने जहां राहत की सांस ली थी, वहीं सपा नेताओं में नाराजगी और निराशा नजर आने लगी थी। वह लगातार सपा मुखिया से संपर्क करके उनसे लड़ने की मांग पर ही अड़े हुए थे। मंगलवार रात से जिले के ग्रुपों में उनके चुनाव लड़ने के संदेश भी वायरल होने लगे थे। इसे लेकर जब इटावा में जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्रकारों ने सवाल पूछा था तो उन्होंने ऐतिहासिक जीत होने का दावा करते हुए खुद लड़ने का संकेत दिया था। 

विज्ञापन

इस बीच सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने भी अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद देर शाम पौने सात बजे समाजवादी पार्टी के एक्स पर बने ऑफीसियल एकाउंट से भी अखिलेश यादव के लड़ने और 12 बजे नामांकन करने का ऐलान कर दिया गया था। इसे अब कन्नौज की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुब्रुत पाठक को जिताने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed