{"_id":"5eebab308ebc3e42f75bc81a","slug":"ajmer-dargah-kannauj-news-knp5662712192","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एंकर पर रिपोर्ट दर्ज करने मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी एंकर पर रिपोर्ट दर्ज करने मांग
विज्ञापन
एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपते युवक।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। एक टीवी शो के दौरान एंकर के सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती पर की गई टिप्पणी से नाराज लोगों ने एसडीएम गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एंकर पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि टीवी शो के दौरान ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती पर यह आरोप लगाया गया कि उन्हाेंने तलवार का डर दिखाकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया। यह टिप्पणी न सिर्फ भड़काऊ है बल्कि भारतीय संविधान की अवेहलना भी करती है। ऐसी टिप्पणी से देश में माहौल बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में टीवी एंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस दौरान लारा हाशमी, अनवर, मो. कलीम, विलाल अहमद, नाजिम मंसूरी मौजूद रहे। वहीं कुछ युवकों ने टीवी एंकर की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नूर मियां, जावेद, निहाल, डा. जीसी राना, मो. कामरान, इरशाद, मो. जुल्फिकार व नईमुल्ला खां सहित कई युवक मौजूद रहे।