{"_id":"e2d240e98b06e77d5380f2bda814fecf","slug":"ahutian-proceeded-to-the-sacrifice-of-world-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ में विश्व शांति की दीं आहुतियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ में विश्व शांति की दीं आहुतियां
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास गायत्री परिवार
विज्ञापन
यज्ञशाला परिसर में आयोजित वसंत पंचमी पर्व पर पंच कुंडीय यज्ञ में लोगों
ने विश्व शांति और कल्याण के लिए आहुतियां दीं। भजन-कीर्तन, सत्संग के बाद
दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया।
सुबह आठ बजे पंच कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने विश्व शांति के लिए आहुतियां दीं। सरस्वती जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जबकि कई अन्य युवकों के यज्ञोपवीत संस्कार कराए गए।
शाम को चार बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कौन कहे तेरी महिमा, कौन कहे तेरी माया, स्वयं भगवान हमारे, गुरु परम सौभाग्य हमारा है, एक तुम्हीं आधार सद्गुरु, एक तुम्हीं आधार, भजन में लागियो रे भजन से होगा बेड़ा पार आदि कई भजन और गीत भानुप्रताप सिंह व प्रशांत तिवारी चंदन द्वारा पेश किए गए, जिन्हें सुनकर श्रोता झूम उठे।
शाम चार बजे से दीप यज्ञ का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें जलाए गए सैकड़ों दीपों से यज्ञस्थल और मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर परिसर को रंगबिरंगे फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में सुमन मिश्रा, हीरा दीक्षित, मीरा तिवारी, नीलम गुप्ता, सुधा अवस्थी, लता गुप्ता, कल्पना राठौर, सुधा तिवारी, उमेश सक्सेना आदि मौजूद थे।