फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agriculture

टमाटर की फसल का रकबा बढ़ा

Wed, 06 Jan 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
agriculture
टमाटर की फसल की निराई करते किसान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में टमाटर की खेती ने इस बार किसानों की माली हालत सुधार दी है। सर्दी और गर्मी के मौसम में परंपरागत खेती के साथ लघु और सीमांत किसान टमाटर की खेती कर आय दोगुनी करने में सफल हुए हैं। कई किसान टमाटर आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद और मध्य प्रदेश के बाजारों में भेज रहे हैं। इस साल करीब सौ हेक्टेयर रकबा बढ़ा है। एक हजार नए किसान टमाटर की खेती से जुड़े हैं। पिछले साल 15 हजार किसानों ने 500 हेक्टेयर में टमाटर की फसल की थी।
विज्ञापन

जिले में इस बार 15 हजार से अधिक किसानों ने करीब 600 हेक्टेयर में टमाटर की खेती की है। मुख्य रूप से सर्दी और गर्मी में जिले के जसोदा, बैसाबारी, मानपुर, मानीमऊ और खैरनगर इलाके में किसानों ने बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की। पूरे साल 30 से 80 रुपये उतार चढ़ाव होकर टमाटर बिकता रहा। इससे किसानों की आय दोगुनी हुई। जसोदा कस्बे में किसान रोजाना आगरा, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बाजारों में टमाटर की खेप भेजते हैं। इन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। कई किसान आधुनिक तकनीक से टमाटर की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। इससे जिले के अन्य किसानों की निगाहें टमाटर की खेती पर टिकी हैं। प्रगतिशील किसान बैसावारी के मिलन कटियार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नुकसान की आशंका थी। बेहतर दाम मिलने से मुनाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में सर्दी और गर्मी में अधिकांश किसान टमाटर की खेती कर रहे हैं। टमाटर की खेती ने तमाम किसानों की किस्मत बदल दी है। इससे जिले में टमाटर का रकबा करीब सौ हेक्टेयर बढ़ गया है। काफी संख्या में नए किसान जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed