फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agriculture

किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगेंगे मेले व प्रदर्शनी

Tue, 05 Jan 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
agriculture
कन्नौज। किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से जिले में बुधवार से किसान कल्याण मिशन अभियान चलाया जायेगा। इसमें विकास खंड स्तर पर मेला व कृषि प्रदर्शनी लगेंगी। कृषि वैज्ञानिक किसानों को उपज बढ़ाने, रोगों से लड़ने के उपाय बताएंगे। साथ ही कृषि बिल को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों को पूरे मनोयोग से यह आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार छह जनवरी को विकास खंड स्तर पर होने वाले आयोजन में कृषि एवं ग्राम विकास के आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम विभाग, सहकारिता, सिंचाई, नेडा, विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाएंगे। लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, कृषि यंत्र, पुरस्कार आदि का भी वितरण होगा। इसमें सभी खंड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और जनपद स्तर से पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मेले में तैनाती की गयी है।
विज्ञापन

यहां होगा आयोजन-
- छह जनवरी विकास खंड कन्नौज में (स्थान कलक्ट्रेट परिसर), उमर्दा (स्थान विकास खंड उमर्दा तिर्वा परिसर) एवं छिबरामऊ (स्थान नेहरू महाविद्यालय छिबरामऊ)
- 13 जनवरी को विकास खंड गुगरापुर (स्थान विकास खंड परिसर), हसेरन (स्थान विकास खंड परिसर) एवं तालग्राम (स्थान विकास खंड परिसर)
- 21 जनवरी को विकास खंड जलालाबाद (स्थान वीडी तिवारी इंटर कालेज ग्राउंड) एवं सौरिख (स्थान विकास खंड परिसर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed