फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agriculture Department server down; farmers distressed.

Kannauj News: कृषि विभाग का सर्वर डाउन, किसान परेशान

Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department server down; farmers distressed.
कन्नौज। कृषि विभाग की सभी ऑनलाइन वेबसाइट तीन दिनों से ठप हैं। सर्वर डाउन होने से किसानों के जरूरी काम अटक गए हैं। बीज अनुदान, कृषि यंत्र, फार्मर रजिस्ट्री से लेकर पीएम किसान सम्मान निधि तक का कोई भी काम नहीं हो पा रहा है, जिससे किसान परेशान होकर विभाग और साइबर कैफे के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग की डीबीटी पोर्टल, एग्रीस्टैक, फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान की वेबसाइट एक साथ बंद हैं। रबी सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में किसानों को गेहूं बीज और कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है पर पोर्टल खुल ही नहीं रहा। कई किसानों ने बताया कि दो-तीन दिन से लगातार प्रयास कर रहे हैं, पर वेबसाइट पर एरर दिख रहा है।
विज्ञापन

तिर्वा के किसान रामऔतार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि में नाम में गड़बड़ी है, सुधार के लिए कई बार साइबर कैफे गए, लेकिन वेबसाइट नहीं चली। इसी तरह छिबरामऊ के किसान सुनील को सोलर पंप के लिए आवेदन करना है, पर पोर्टल बंद है। साइबर कैफे संचालक आलोक प्रजापति ने भी बताया कि कृषि विभाग की एक भी लॉगिन नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, किसानों का कहना है कि हर बार सीजन के समय ही वेबसाइट बंद हो जाती हैं, जिससे समय पर अनुदान नहीं मिल पाता। अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसानों को रबी की बोआई में दिक्कत होगी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि समस्या मुख्यालय स्तर से है। सर्वर में तकनीकी खराबी आई है। शासन को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही वेबसाइट चालू हो जाएंगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि कुछ दिन इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed