फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra-Lucknow Expressway will be renovated soon

Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का जल्द होगा नवीनीकरण

Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway will be renovated soon
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का जल्द नवीनीकरण किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यदायी संस्था ने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है, जिससे जल्द ही एक्सप्रेसवे गड्ढामुक्त हो जाएगा। मंगलवार को कंपनी के कर्मचारियों ने किलोमीटर 172 से 185 तक मरम्मत एवं सुधार का काम किया। आगरा से लखनऊ तक 302 किलोमीटर में डामरीकरण समेत सभी सुविधाओं का विकास होगा। इसके लिए दो हजार करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है। यूपीडा ने बृजगोपाल कांस्ट्रक्शन कंपनी को नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे नौ साल में ही दुर्दशा का शिकार हो गया था। कहीं-कहीं पर बड़े गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे थे। अमर उजाला ने 18 अगस्त के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के आला अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लिया और कार्यदायी संस्था बृजगोपाल कांस्ट्रक्शन कंपनी को पैचवर्क करने के निर्देश दिए। यूपीडा के पूर्व नोडल अधिकारी रवींद्र गोडबोले ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को ऊंचाई पर बनाया गया है, जिसके लिए मिट्टी का भराव डाला गया था। पूरे 302 किलोमीटर क्षेत्र में कई जिलों में मिट्टी के कारण लेन भारी वाहनों से धसक जाती है। बरसात जब होती है तो उसमें पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ दिन बाद गिट्टी उखड़ने लगती है और वह गड्ढे का रूप ले लेता है।
विज्ञापन

वहीं, यूपीडा के वर्तमान नोडल अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि 21 नवंबर 2016 को एक्सप्रेस आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था। पांच साल तक निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एनसीसी, एफकॉन्स, पीएनसी तथा एल एंड टी ने देखरेख और मरम्मत की। वर्ष 2021 में इन कंपनियों की अवधि पूरी होने के बाद आरजीबीएल कंपनी को मरम्मत का ठेका दिया गया। इस कंपनी ने यूपीडा की मंशा के अनुरूप काम नहीं किया तो उसके सभी भुगतान रोक दिए गए। इस पर कंपनी कोर्ट चली गई। तत्कालीन सीईओ मनोज कुमार सिंह ने कंपनी का अनुबंध खत्म कर मई 2025 में बृजगोपाल कांस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेगा ईवी स्टेशन
एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी स्टेशन बनाए जाएंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि अभी जहां रेस्ट एरिया बना है, वहीं पर काम शुरू हुआ है। ईवी स्टेशन को प्रत्येक कट पर बनाने की योजना है, जिसके बारे में जल्द फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक 100 किलोमीटर एरिया में ट्रक चालकों के लिए रेस्ट प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इनमें सस्ता भोजन व नाश्ता भी मिलेगा। ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी और हादसे कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed