फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Afzal glorifies the deadly '

‘अफजल का महिमा मंडन घातक’

Wed, 17 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
" Afzal glorifies the deadly '

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में भारत

विज्ञापन
विरोधी नारेबाजी से संसद हमले में शहीद हुई कमलेश कुमारी का परिवार भी आहत है। शहीद के परिवार का कहना है कि जिस तरह से अफजल का महिमा मंडन किया गया वह देश के लिए घातक है। छात्र संघ अध्यक्ष पर कार्रवाई के अलावा नारे लगाने वाले सभी छात्रों को बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कमलेश कुमारी के पति अवधेश कुमार ने कहा कि अगर अफजल जैसे लोग और पैदा होंगे, तो उनकी पत्नी जैसी देशभक्तों की भी कमी नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी बेटियों को सेना में भेजकर देश की रक्षा कराएंगे। शहीद के परिवार ने कहा कि आज जो नेता देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वह उनके यहां दो फूल तक चढ़ाने नहीं आते हैं।

ज्ञात हो कि 13 दिसंबर 2001 को संसद में हुए आतंकी हमले के दौरान सीआरपीएफ में तैनात रहीं सिकंदरपुर की कमलेश कुमारी आतंकियों से मोर्चा लेते हुए शहीद हो गईं थीं। शहादत के बाद कमलेश के परिवार के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए थे, पर वाद पूरे नहीं किए गए। परिजनों ने अपने रुपये से कमलेश की मूर्ति लगवाई है।

शहीद के परिवार को जेएनयू प्रकरण ने फिर से झकझोर दिया है। कमलेश के पति अवधेश और शहीद की दोनों बेटियों श्वेता और ज्योति का कहना है कि क्या इसलिए उनकी मां ने शहादत दी थी। अवधेश कहते हैं कि छात्रों की भारत विरोधी नारेबाजी के पीछे नेतागिरी का खेल है और जिस तरह से राजनीति हो रही, वह देश के लिए घातक है।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष पर कार्रवाई हुई उसी तरह से नारेबाजी करने वाले सभी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उनके कोई बेटा नहीं है, पर अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी दोनों बेटियों को भी सेना में भेजकर देश की रक्षा कराएंगे। कमलेश की बेटी श्वेता फजल के पक्ष में नारे लगने से दुखी है। वह कहती हैं कि देश के गद्दारों से वह अपनी मां की तरह लड़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed