{"_id":"4a2e5c37c683af45e6e95e62ce1299b5","slug":"after-warning-of-the-protest-was-filed-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने की चेतावनी के बाद दाखिल कर पाए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने की चेतावनी के बाद दाखिल कर पाए नामांकन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को
विज्ञापन
नामांकन करने पहुंचे छिबरामऊ के अधिवक्ता एवं पालिका सभासद मनोज कुमार को
धरने तक की चेतावनी देनी पड़ी। इसके बाद वह पर्चा दाखिल कर पाए।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी अधिवक्ता एवं सभासद मनोज कुमार समर्थकों के साथ शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिकारियों के नामांकन कक्ष में मौजूद न होने पर कर्मचारियों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कहा।
इस पर मनोज कुमार के समर्थक आक्रोशित हो गए। वे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अड़ गए। चेतावनी दी कि अधिकारी नहीं आए तो धरने पर बैठ जाएंगे। कर्मचारियों ने एडीएम को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। एडीएम ने भी सोमवार को आने के लिए कह दिया। इस पर विवाद और बढ़ गया।
कुछ समर्थक को एडीएम कक्ष के सामने ही धरने पर बैठने लगे। हंगामा बढ़ने पर अपर जिलाधिकारी तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंचे। एमएलसी उम्मीदवार मनोज कुमार ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान हरिशरण, नीलम सविता, अग्निवेश, तरुण कुमार, वंदना, सावित्री पांडेय, संगीता, वंदना, सावित्री पांडेय, शशिप्रभा आदि मौजूद रहे।