फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Afraid of Corona, can't go home

कोरोना का डर, नहीं जा पा रहे घर

Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Afraid of Corona, can't go home
जिला अस्पताल में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेने के लिए खड़े लोग - फोटो : KANNAUJ
कोरोना की आशंका में प्रवासियों को उनके अपने ही घर में जगह नहीं रहे दे रहे हैं। बाहर से लौटने पर पहले परिवार के लोग जांच का दबाव डाल रहे हैं फिर जांच रिपोर्ट आने तक घर में घुसने नहीं देते हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद निगेटिव रिपोर्ट लेने के लिए प्रतिदिन सौ से ज्यादा प्रवासी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दूसरे प्रांतों और प्रदेश के अन्य शहरों से जिले में आने वालों का सिलसिला जारी है। चूंकि गांव-गांव निकल रहे कोरोना मरीजों में प्रवासियों की संख्या ज्यादा है इससे बाहर से लौटने वालों पर परिवार व पड़ोस के लोग जांच का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि ये एहतियातन ठीक है लेकिन जांच के बाद उन्हें घर में ही क्वारंटीन किया जा सकता है लेकिन ज्यादातर प्रवासियों को घरों के बाहर ही रुकना पड़ रहा है। शहर के सराय बहादुर निवासी प्रवासी रघुवीर ने बताया कि बाहर से आने पर परिजनों ने जांच कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कराई आज रिपोर्ट निगेटिव मिली। अभी तक घर के बाहर रह रहे थे, अब परिवार के साथ रह सकेंगे। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैदाबाद निवासी विकास कुमार ने बताया बाहर से लौटे हैैं।

कोरोना से परिवार को बचाने के लिए घर के बाहर रह रहे हैं, जांच भी करा ली। जांच रिपोर्ट मिल जाए तो घर में रहें। अभी गांव के लोग बात करने तक से कतरा रहे हैं।
शहर के अहमदी टोला निवासी अजय कुमार ने बताया कि दिल्ली से लौटे हैं। परिवार के लोगों ने घर में नहीं घुसने दिया। घर के बाहर सो रहे हैं।
दो दिन पहले कोरोना की जांच कराई पर रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट निगेटिव आए तो वह परिवार के साथ रहें। अभी परिवार के लोगों से दूर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed