फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advocates on strike, memorandum given to DM

हड़ताल पर डटे अधिवक्ता, डीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike, memorandum given to DM
डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता सीओ सदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि सीओ धन उगाही कर रहे हैं। अधिवक्ता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सांकेतिक हड़ताल के बाद बुधवार से जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अनिश्चित हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को न्यायिक कार्य बंद कर अधिवक्ताओं ने सीओ सदर शिव प्रताप सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र बाबू ने कहा कि सीओ सदर ने जेल में बंद अधिवक्ता भूपेंद्र तोमर के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

हड़ताल के बाद अध्यक्ष राजेंद्र बाबू, अधिवक्ता रावेंद्र कटारा, रामेंद्र त्रिवेदी, विजय सारस्वत, रामभजन पाल और मधु कश्यप ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि सीओ सदर की धन उगाही से लोग परेशान हैं। जब तक उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी, अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed