फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   advocate se sdm ki nokjhok

कार्यालयों में ताला लगा, वकीलाें व एसडीएम में नोकझोंक होती नोकझोंक।

Fri, 13 Sep 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
advocate se sdm ki nokjhok
तिर्वा। अधिवक्ताआें ने गुरुवार को तहसीलदार व एसडीएम कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम से काफी देर तक वकीलों की नोकझोंक हुई। एसडीएम ने ताला खुलवाकर काम शुरू किया। मुकदमा वापसी की मांग को लेकर वकील आठ दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार सितंबर को तहसील में वकील संजीव तिवारी के मुंशी अमन के साथ कागजों को लेकर बिहारीपुर सिमरिया निवासी कृष्ण कुमार के साथ तहसील परिसर में विवाद हो गया था। कृ ष्ण कुमार ने वकील संजीव तिवारी, अतुल शर्मा, कमलेश पाल, संजय शुक्ला, अजय कुमार समेत 11 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। अमन की तहरीर पर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वकीलों ने खुद पर दर्ज मुकदमा की वापसी की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के आठवें दिन वकीलों ने तहसील के सभी कार्यालयाें को बंद कराकर हंगामा काटा। तहसील पहुंचे एसडीएम महेंद्र कुमार की कार्यालयाें में ताले लगे होने से वकीलों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर परमानंद तिवारी, अंशुमान कटियार, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय चौहान, नीरज शुक्ला, सुधीर त्रिपाठी, अंकित श्रीवास्तव, राजा अवस्थी, रामकिशोर समेत अन्य वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed