फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Administration's strictness, yet illegal hotels started opening

Kannauj News: प्रशासन की सख्ती, फिर भी खुलने लगे अवैध होटल

Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Administration's strictness, yet illegal hotels started opening
तिर्वा । प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ दिनों के लिए बंद हुए अवैध होटल अब दोबारा संचालित होने लगे हैं। कस्बे से लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक होटल कारोबारियों ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अपने प्रतिष्ठान फिर से खोल लिए हैं।
विज्ञापन

बीते महीने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने अभियान चलाकर 14 अवैध होटलों को बंद कराया था। वहीं पर्यटन और फायर विभाग ने भी नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। लोगों को होटल संचालकों पर हुई कार्रवाई से अवैध संचालन पर विराम लगने की उम्मीद लग रही थी। इससे स्पष्ट है कि किसी प्रशासनिक मिलीभगत से होटल कारोबारियों के मन से प्रशासन का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत ने भी इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी और अवैध रूप से चल रहे होटलों को तत्काल बंद कराने की बात कही थी। बावजूद इसके, प्रशासन की निष्क्रियता ने होटल कारोबारियों के हौसले और बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं पर्यटन विभाग व फायर विभाग की लापरवाही के चलते अवैध होटल संचालको के होसले बुलंद हो रहे है। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर होटलों को बंद कराया जाएगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed