फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Adjustments may be made in May Shicshamitron

मई में कराया जाए शिक्षामित्रों का समायोजन

Sun, 29 Mar 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 29 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Adjustments may be made in May Shicshamitron
उप्र आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बीआरसी में हुई। इसमें शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन का शासनादेश वर्ष 2013 में जारी किया गया था। अधिकारी जवाब दें कि तब क्या उन्होंने पदों के सृजन के बगैर ही राजाज्ञा जारी कर दी थी। जिला महामंत्री अजीत दीक्षित ने कहा कि कुछ प्रथम बैच व द्वितीय बैच की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोग अपना रवैया सुधारें और दीवार बनने का कार्य न करें। जिला प्रवक्ता डा. ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रों के धैर्य की परीक्षा न ले। यदि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में समय सारिणी जारी न की गई तो ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यूसुफ वारसी ने कहा कि अन्य ब्लाकों में कार्यरत शिक्षा मित्रों का समायोजन उनके मूल ब्लाक में किया जाए।
विज्ञापन


कन्नौज ब्लाक अध्यक्ष इरफान अली, कश्मीर सिंह, दीपेंद्र यादव, माधवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अवधेश यादव, अतुल पटेल, पूनम सिंह, सारिका वाजपेयी, किरन मिश्रा ने कहा कि  द्वितीय बैच का समायोजन जून के बजाय मई में किया जाए। इस मौके पर किरन मिश्रा, अलका वर्मा, रागिनी चौहान, नीरज, बसंत, आलोक चतुर्वेदी, विनीता, विमला, अरुण, सुरेंद्र यादव, विनय कटियार, रविकांत, सबल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed