{"_id":"69c6d02123ceb8d873008e24","slug":"action-will-be-taken-if-irregularities-are-found-in-gas-agencies-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146686-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गैस एजेंसियों में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गैस एजेंसियों में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
कन्नौज। गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को देखते हुए एडीएम देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर सही रखे जाएं। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम ने गुरसहायगंज स्थित पीके गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। वहां पर 528 घरेलू भरे सिलिंडर स्टॉक में उपलब्ध मिले जबकि 504 सिलिंडर अगले दिन सुबह मिलने की जानकारी दी गई। बाला जी भारतीय गैस सर्विसपर 39 घरेलू भरे सिलिंडर वितरण के लिए उपलब्ध पाए गए। स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन में स्थिति सही एवं व्यवस्थित पाई गई।तिर्वा स्थित अश्विनी गैस सर्विस पर 715 सिलिंडरों का वितरण हो चुका था तथा 31 घरेलू भरे सिलिंडर स्टॉक में थे।
इसके क्रम में अन्य गैस सर्विस केंद्रों के निरीक्षण में भी घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में पाई गई तथा वितरण व्यवस्था सही मिली। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की गई तो गोदाम को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सियाराम कुरील व क्षेत्रीय बांट माप अधिकारी अशोक शर्मा भी मौजूद रहे।