फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action on 11 secretaries for negligence in toilet, adverse entry given to assistant development officers

शौचालय में लापरवाही पर 11 सचिवों पर कार्रवाई, सहायक विकास अधिकारियों को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action on 11 secretaries for negligence in toilet, adverse entry given to assistant development officers
समीक्षा करते सीडीओ आरएन सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण में खराब प्रगति वाले विकास खंड छिबरामऊ व उमर्दा की समीक्षा बुुधवार देर शाम सीडीओ ने की। उन्होंने लापरवाही बरतने पर 11 सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने समीक्षा में खराब प्रगति के कारण विकास खंड छिबरामऊ के सचिव शिवम पाठक व प्रदीप सिंह की एक स्थायी वेतन वृद्धि रोक दी। सचिव देवेंद्र पाल, अजय मिश्र, दीपक यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसी तरह विकास खंड उमर्दा के सचिव इंद्रपाल पटेल, योगेंद्र सिंह, अवनीश चंद्र, मनीषा पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

अजय पाल व धर्मेंद्र पटेल की स्थायी वेतन वृद्धि को रोका गया। इसके साथ ही दोनों विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी को पंचायत भवन आदि कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इन्हें नवंबर में सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व सभी सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed