{"_id":"61082d188ebc3e845f37c4e6","slug":"action-kannauj-news-knp6438209145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी गैरहाजिर बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी गैरहाजिर बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। तहसील सभागार में सोमवार को दो चरणों में अलग-अलग बैठक हुई। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में तालग्राम व सौरिख ब्लॉक की हुई बैठकों में गैरहाजिर 80 बीएलओ के खिलाफ एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की गंभीरता से जांच की जाए। मृतकों का नाम सूची से फॉर्म सात भरवाकर हटाया जाए। 18 साल से ऊपर के युवक व युवतियां, ऐसी महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनका प्राथमिकता के आधार पर फार्म-छह भरवाकर जोड़ा जाए।
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आंखों से कम देखने वाले, कम सुनने वाले व चलने-फिरने में असमर्थ मतदाताओं की भी सूची बनाई जाए। जिससे उनके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई हो सके। मतदाता जनसंख्या अनुपात के अनुसार मतदाता सूची बनाई जाए। सभी बीएलओ अपना सर्वे रजिस्टर अपडेट रखें।