फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   action,kannauj,kannauj news

आईजी स्टांप के निलंबन की संस्तुति, चार ईओ को नोटिस

Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
action,kannauj,kannauj news
कन्नौज। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ा एक्शन लिया गया है। प्रशासन को गुमराह करने और 84 करोड़ के सापेक्ष केवल 65 फीसदी स्टांप वसूली करने के मामले में सहायक महानिरीक्षक (आईजी) स्टांप को निलंबित करने की संस्तुति शासन से की है। नगर पालिका शहर कर वसूली में टॉप फोर में सबसे फिसड्डी है। कर वसूली में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अधिकारी कन्नौज सहित गुरसहायगंज और तालग्राम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कर-करेत्तर एवं मासिक राजस्व वसूली में इस बार कई विभागों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। इनको कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि अधिकारी कमरों से निकलकर राजस्व कार्यों की निगरानी करें, जिससे कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। डीएम ने कर-करेत्तर के तहत वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबंधन, परिवहन, आबकारी, विद्युत, वन विभाग, खनन, भू-राजस्व, कृषि विपणन एवं नगर निकायों द्वारा की गई राजस्व वसूली की धीमी होने पर नाराजगी जताई। राजस्व वसूली में तेजी लाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप वसूली के संबंध में जानकारी की, जिसमें आईजी स्टांप द्वारा वसूली में कमी की सही जानकारी नहीं देने एवं वसूली में लापरवाही बरतने पर उनके निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डीएम ने नगर निकायों द्वारा राजस्व वसूली में की गई लापरवाही को देखते हुए अधिशासी अधिकारी कन्नौज, गुरसहायगंज, तिर्वा एवं तालग्राम को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed