{"_id":"a7b2569d9894c90e2e4a70c7cfdbef7a","slug":"accused-of-killing-his-brother-beaten-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप लगा सालों ने जीजा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोप लगा सालों ने जीजा को पीटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
सौरिख क्षेत्र के गांव ककरइया में एक महिला ने फांसी
विज्ञापन
लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के दौरान रिश्ते में लगने वाले दो साले
ने जीजा पर हमला बोल दिया।
गांव निवासी साहब सिंह की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। उधर, सूचना पाकर मृतका की मां और भाई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां पर मंजीत व सुखदेख निवासी सैयदपुर रामपुर बेबर जिला मैनपुरी ने अपने बहनोई साहब सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया।
इससे अफरातफरी मच गई। मामला महिला की फांसी से जुड़ा होने से गांव से आए दर्जनों लोग भी साहब सिंह को नहीं बचा सके। नजारा देख पोस्टमार्टम कराने आए पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को पकड़कर मामला शांत कराया। इसके बाद सभी को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाल दिया गया।