{"_id":"62d3075e1ca6665c3d08b543","slug":"accountants-boycott-in-protest-against-indecency-kannauj-news-knp707916193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता के विरोध में लेखपालों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्रता के विरोध में लेखपालों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
तिर्वा। अभद्रता के विरोध में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का विरोध कर कार्य बहिष्कार किया। तहसील में भी धरना देकर विरोध जताया।
तिर्वा तहसील में तैनात लेखपाल आयुष 11 जुलाई को ठठिया थाना क्षेत्र के उमगरा गांव में जमीन की पैमाइश के लिए गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने लेखपाल पर हमला कर दिया था। लेखपाल ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी थी और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी तहरीर दी थी। पांच दिन बीतने पर भी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिससे लेखपाल आक्रोशित हो गए।
तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए। लेखपालों का कहना है कि जब तक अभद्रता करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक लेखपाल संघ कार्य बहिष्कार करेगा। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष राजेश पटेल, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।