फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accidental death of lawyer

दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत

Mon, 18 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Mon, 18 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of lawyer

छिबरामऊ (कन्नौज)। कैरदा रोड पर ग्राम लक्षीराम नगला के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत हो गई। देर शाम मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भौराजपुर निवासी अधिवक्ता अनूप कुमार चतुर्वेदी (43) पुत्र रमेशचंद्र चतुर्वेदी सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे कैरदा रोड पर ग्राम लक्षीराम नगला के सामने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही प्राइवेट बस को उन्होंने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। तभी वह उस बस की चपेट में आ गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आस-पड़ोस के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की जानकारी होते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा समेत तमाम अधिवक्ता देर शाम नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पूनम और उसके बच्चों शुवि व पुत्र अवि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। देर शाम पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के  शव का पंचनामा भरवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed