फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident, three killed, 52 injured

जायरीनों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 52 घायल

Wed, 29 Apr 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 29 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
accident, three killed, 52 injured
अजमेर शरीफ उर्स से लौट रही जायरीनों से भरी बस मंगलवार सुबह पोल से टकराने के बाद खड्डे में जा गिरी। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित 52 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में तीन को कानपुर रेफर कर दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज कराने के साथ ही 20-20 हजार रुपया क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाराबंकी निवासी जायरीन एक निजी बस से 14 अप्रैल को अजमेर शरीफ उर्स में शामिल होने गए थे। बस में बच्चों सहित 65 यात्री थे। ये सभी अजमेर शरीफ में जियारत करने के बाद सोमवार शाम बाराबंकी के लिए रवाना हुए। बस सुबह करीब 4:45 बजे कन्नौज शहर पार करने के बाद हरदोई रोड तिराहा के पास पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराने के बाद दोबारा पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खड्डे में पलट गई। दो बार की टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण जुट गए। पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी इरफान (20) पुत्र असफाक, इसी गावं के अजीज (35) पुत्र मेंहदी हसन एवं बाराबंकी के सुल्तानपुर निवासी नसरूद्दीन (40) पुत्र छेदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि 52 लोगों का इलाज शुरू किया। इस दौरान तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य व सीएमओ डा. पीएन बाजपेई ने जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये  एवं गंभीर घायलों को 20-20 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है।


इनकी हुई मौत
* इरफान (20) पुत्र असफाक निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी
* अजीज (35) पुत्र मेंहदी हसन निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी
* नसरूद्दीन (40) पुत्र छेदन निवासी सुल्तनापुर बाराबंकी

ये हुए घायल
-कीर्ति (16) पुत्री कृष्णलाल निवासी सूरतगंज बाराबंकी, मुन्नी (70) पत्नी हनीफ निवासी रसौली सफदरगंज बाराबंकी, मो. अमीर (65) पुत्र मो. दरगाही निवासी पूरेपरमायी दरियाबाग बाराबंकी, साजिद (5) पुत्र मो. शरीफ निवासी रसौली सफदरगंज बाराबंकी, जरीना (40) पत्नी गुलाम हुसैन निवासी सफदरगंज बाराबंकी, इंतियाज (20) निवासी सफदरगंज बाराबंकी, मो. नसीर (18) पुत्र इश्तियाक निवासी सराय बहादुरगंज बाराबंकी, चंदा (12) पुत्री अली रजा निवासी चैला सफदरगंज बाराबंकी, सबनूर (24) पत्नी मो. शरीफ रसौली सफदरगंज बाराबंकी, शमा (35) पत्नी लड्डन निवासी खजुरी बहादो सराय बाराबंकी, लतीफन (60) पत्नी रहमत अली निवासी राजेपुर सफदरगंज बाराबंकी, हुसना (30) पत्नी मुन्ना निवासी गोपालपुर खजुरी दरियाबाग बाराबंकी, अली अहमद (60) पुत्र युसुफ निवासी चैला सफदरगंज बाराबंकी, दिब्बो बानो (60) पत्नी अली अहमद निवासी चैला सफदरगंज बाराबंकी, शब्बीर (50) पुत्र मजीद निवासी चैला सफदरगंज बाराबंकी, फैयाज हुसैन (18) पुत्र गुलाम हुसैन निवासी सफदरगंज बाराबंकी, सुल्तान (62) पुत्र अब्दुल गनी निवासी सफदरगंज बाराबंकी, इब्राहीम (65) पुत्र हींगा निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, उस्मान अली (50) पुत्र बदरूल निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, रहमत अली (70) पुत्र वाजिद अली निवासी राजेपुर सुमेरगंज बाराबंकी, वफातन (60) पत्नी इब्राहीम निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, मो. नाजिर (18) पुत्र इश्तियाक निवासी सहरी बहादो सराय बाराबंकी, मो. इरफान (38) पुत्र सुल्तान अहमद निवासी सहरी बहादो सराय बाराबंकी, अली अहमद (32) पुत्र मो. शफी निवासी चैला सफदरगंज बाराबंकी, तसलीम रजा (18) पुत्र मो. जमाल निवासी सहरी सफदरगंज बाराबंकी, मो. इसाक (60) पुत्र मो. हनीफ निवासी सहरी सफदरगंज बाराबंकी, नसीरूल (30) पत्नी मो. आफाक निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, आफाक (35) पुत्र इब्राहीम निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, अफसर जहां (35) पत्नी हाफिज फारूख निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, अजीमा हजीम (65) पत्नी छुटन्ने निवासी बहादो सराय बाराबंकी, आयशा बानो (55) पत्नी गाजी हसन निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, सहीदा बानो (65) पत्नी मो. हुसैन निवासी चैला बहादो सराय बाराबंकी, हाफिज जहीद (55) पुत्र खालिद निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, मो. अमन (1) पुत्र अतीक निवासी मौथनी जैतपुर बाराबंकी, सीमा (16) पुत्री छोटू निवासी खजुरी बहादो सराय बाराबंकी, मो. मुश्तियाक (61) पुत्र मो. हनीफ, सफी (55) पुत्र मो. सफगल, राधा (36) पत्नी किशनलाल, अब्दुल सालिम (18) पुत्र सलीम, सुबरा (45) पत्नी निसार निवासीगण बाराबंकी, माया (40) पत्नी मुन्ना निवासी खजुरी बहादो सराय बाराबंकी, नगीना (35) पत्नी मुनव्वर अली निवासी गोपालपुर दरियाबाग बाराबंकी, इसरार जहां (45) पत्नी हाफिज निवासी दरियाबाग बाराबंकी, फारूख (50) पुत्र अब्दुल खलीक निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, सुल्तान अहमद (50) पुत्र नजीर निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, फरीदा (35) पत्नी चुन्ना निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, आयशा (32) पत्नी अब्बास अली निवासी सहीदनपुर सफदरगंज बाराबंकी, गुलाम हसन (53) पुत्र मो. हसन निवासी सफदरगंज बाराबंकी, बदरूलउजा (40) पुत्र हाफिज युनुस निवासी सफदरगंज बाराबंकी, अहमद मुस्तफा पुत्र कासिम निवासी बाराबंकी, चांद बाबू (12) पुत्र मुनव्वर अली, रईसा खातून निवासीगण बाराबंकी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed