फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident me 5 ghayal

26 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident me 5 ghayal
सौरिख। लखनऊ से ग्वालियर जाते समय चालक को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जिला ग्वालियर थानाक्षेत्र के घाटी गांव निवासी बोलेरो चालक लखन सिंह (40) पुत्र रामभरोसे व शैलेंद्र (35) पुत्र दिनेश चंद्र, भारत भार्गव (40) पुत्र रामस्वरुप, विकास (42) पुत्र उमाकांत, प्रधान गुर्जर (40) पुत्र वृंदावन के साथ लखनऊ से ग्वालियर जा रहे थे। ग्राम सिकंदरपुर के सामने चालक लखन को नींद आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। यहां से सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। वहीं क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवा का टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
बड़े वाहन में पीछे से टकराई कार, चालक घायल
सौरिख। नोएडा से लखनऊ जाते समय चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जिला बाराबंकी थाना फतेहपुर के ग्राम कुतलूपुर निवासी उमेश चंद्र (50) पुत्र रामसमुझ कार लेकर नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर के सामने कार चालक उमेश चंद्र को झपकी आ गई। जिससे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

इंजन के पटे में फंसकर युवती घायल
छिबरामऊ। ग्राम नगला बक्स निवासी महेश सिंह अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। उनकी सहायता के लिए बेटी शालिनी भी वहां पर मौजूद थी। किसी कार्य से वह इंजन के पास गई, जहां उसका हाथ इंजन के पटे में उलझ गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
मानीमाऊ। सोमवार सुबह मानीमऊ अंतर्गत ग्राम मकदूमापुर निवासी अब्दुल सत्तार मंसूरी (65) खेतों से लौट कर पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही जीटी रोड नारायण कोल्ड स्टोरेज के सामने रोड क्त्रसस कर रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।-(संवाद)
कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल
तालग्राम। तिसौली निवासी रामलखन (60) तालग्राम से बाजार कर साइकिल से रविवार देर शाम वापस गांव जा रहे थे। वह बिरौली गांव के पास तेज रफ्तार मारुति वैन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।-(संवाद)

बीमारी के चलते सपा नेता की मौत
छिबरामऊ। कस्बा सिकंदरपुर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी आदित्य कुमार का 35 वर्षीय बेटा व सपा नेता संजीव ठाकुर पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। रविवार की रात को उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सपा नेता की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।- (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed