{"_id":"617edb2878af930dd064b747","slug":"accident-kannauj-news-knp6615873103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को खाना देने जा रही मां को पिकअप ने कुचला, मौत 17-09-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को खाना देने जा रही मां को पिकअप ने कुचला, मौत 17-09-41
विज्ञापन
accident
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख। चोरी के आरोप में पुलिस हिरासत में बैठे बेटे को खाना देने जा रही मां को पीछे से पिकअप ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर गांव की रहीसा बेगम (55) पत्नी सुलेमान रविवार की दोपहर चोरी के आरोप में थाने में बैठे बेटे को खाना देने जा रही थी। तभी सौरिख थाने के पास ही पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन व प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता महिला को सीएचसी ले गए वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से बेटा फिरोज, मोनू, आमीन, मोबीन, सोविन, मुकीम व बेटी आशमीन का हाल बेहाल हो गया है।
कस्बा के तिर्वा रोड पर स्थित अस्पताल संचालक डॉक्टर अभिषेक पांडेय के बंद मकान से 27 अक्तूबर की रात नगदी व लाखों रुपये के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की जा रही थी। जिसमें मार्ग दुर्घटना में मां की मौत होने के बाद आरोपी युवक को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया।