फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident

बस की टक्कर से डीजे संचालक की मौत, हंगामा

Wed, 06 Jan 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident
रोडवेज बस में फंसी बाइक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। घर जा रहे बाइक सवार डीजे संचालक को मंडी समिति के सामने जीटी रोड पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। यह हंगामा करने लगे। ऐसे में कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। परिजन रोडवेज चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर निवासी श्यामू (24) पुत्र छोटेलाल की जीटी रोड पर पूर्वी ओवरब्रिज के पास डीजे की दुकान है।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से सरायमीरा बस स्टॉप से घर जा रहे थे। मंडी समिति के पूर्वी गेट के सामने कानपुर की ओर से आ रही मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बस ने श्यामू को टक्कर मार दी। बाइक बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। रोडवेज चालक, परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जीटी रोड से वाहनों को डायवर्ट कर बाईपास से निकाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed