{"_id":"5ff4a4388ebc3e2f14762fd3","slug":"accident-kannauj-news-knp604181328","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
बेटी का शव देखकर अचेत पड़ी मां।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। सड़क किनारे चल रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। परिजन व ग्रामीण बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम नगला सहोरा निवासी लक्ष्मी (06) पुत्री जर्मन सिंह यादव अपने गांव से निकले कुसमरा-सौरिख मार्ग पर किनारे चल रही थी। कुसमरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। लक्ष्मी उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजन आनन-फानन में लक्ष्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लक्ष्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे के बाद बच्ची की मां पूनम व पिता जर्मन सिंह बेहाल हो गए। मां पूनम तो सड़क पर ही अचेत हो गई। लक्ष्मी प्राथमिक विद्यालय नगला सहोरा में कक्षा एक की छात्रा थी। लक्ष्मी की एक छोटी बहन सुंदरी व बड़ा भाई आयुष है। पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और कार चालक को हिरासत में ले लिया है।