{"_id":"5e5ff1c78ebc3eeb26457c0d","slug":"accident-kannauj-news-knp548608995","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मां की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। पत्नी को होली के त्योहार पर मायके छोड़कर आ रहे युवक की बाइक में रोडवेज की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई। युवक को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मंगलवार की देर शाम जनपद मैनपुरी के थाना एलाऊ अंतर्गत ग्राम अनी निवासी अरुण पुत्र राजू अपनी मां गीता (50) के साथ पत्नी शिखा को छोड़ने मायके जसोदा के पास स्थित ग्राम जेमा गए थे। शाम को अरुण अपनी मां के साथ बाइक से घर जा रहे थे। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर के पास पीछे से आई रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं गीता देवी की मौके पर मौत हो गई। अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में चौकी होने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां-बेटे को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल पहुंचने पर अरुण का उपचार शुरू कर दिया गया। वहीं मौके से भागी रोडवेज बस को पुलिस ने अकबरपुर के पास पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर बस को मंडी चौकी पर खड़ी करवा दिया गया।