फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident,kannauj,kannauj news

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती समेत पांच लोग घायल

Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident,kannauj,kannauj news
सौरिख। कुसमरा से लौटते समय चालक को झपकी लगने से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इलाके के गांव नगला नंदे निवासी लल्लू सिंह (35) बाइक से पत्नी मंजू (33), बेटे उत्कर्ष (9), बेटी स्मृति (4) व मैनपुरी के बड़े कुइयां निवासी ससुर जय चंद्र (55) को बैठा कर घर आ रहे थे। ईजलपुर के सामने लल्लू को झपकी लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट पहने था। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्मृति और जयचंद की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed